-
20 Aug 2026
यह सूचित किया जाता है कि कक्षा 10 के कुल 08 छात्रों के मध्य विद्यालय परिसर में हुई आपसी मारपीट एवं गंभीर अनुशासनहीनता के मामले की विद्यालय प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की गई। इस संबंध में संबंधित छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जांच में छात्रों द्वारा विद्यालय के अनुशासन एवं आचरण संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। अतः विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रशासन के निर्णयानुसार संबंधित 08 छात्रों को तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकाल (अगले आदेश तक) के लिए निलंबित (Suspended) किया जाता है।
निलंबन अवधि के दौरान संबंधित छात्र विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे तथा विद्यालय की किसी भी शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक, खेलकूद अथवा अन्य गतिविधि में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे। छात्रों की विद्यालय में पुनः उपस्थिति एवं प्रवेश के संबंध में निर्णय विद्यालय प्रशासन द्वारा समीक्षा के उपरांत पृथक रूप से सूचित किया जाएगा।
विद्यालय के सभी छात्रों को निर्देशित किया जाता है कि वे अनुशासन, शिष्टाचार एवं मर्यादा का पालन करें तथा विद्यालय के शांतिपूर्ण एवं शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने में सहयोग करें। भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -
13 Aug 2026
यह सूचित किया जाता है कि कक्षा 10 के कुछ छात्रों के बीच विद्यालय परिसर में हुई आपसी मारपीट एवं अनुशासनहीनता के मामले में विद्यालय प्रशासन द्वारा जांच की गई। इस संबंध में संबंधित छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय में बुलाकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना पर विस्तार से चर्चा की गई।
विद्यालय के अनुशासन नियमों का उल्लंघन करने के कारण संबंधित छात्रों को एक सप्ताह (7 दिन) के लिए निलंबित (Suspend) किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान छात्र विद्यालय की किसी भी शैक्षणिक या सह-शैक्षणिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे।
सभी छात्रों को निर्देश दिया जाता है कि वे विद्यालय में अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखें। भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -
30 May 2026
NOTICE
Dear Parents 🙏
This is to inform you that the school will remain closed on dated 01 June 2026 (Monday) to 18 June 2026 (Thursday) due to "SUMMER VACATION”.
The school will resume from 19 June 2026 (Friday) as per the schedule. -
27 May 2026
NOTICE
Dear Parents 🙏
This is to inform you that the school will remain closed on dated 28 May 2026 (Thursday) & 29 May 2026 (Friday) on the occasion of “Eid-al-Adha (Bakrid)”.
The school will resume from 30 May 2026 (Saturday) as per the schedule. -
21 May 2026
प्रिय अभिभावक 🙏
जिला दण्डाधिकारी, सीवान के आदेशानुसार भीषण गर्मी के कारण कक्षा केजी से आठवीं कक्षा के लिए दिनांक 22/05/2026 से 27/05/2026 तक कक्षाएं निलंबित रहेंगी और नौवीं से बारहवीं तक की सभी कक्षा पूर्वाह्न 07:30 AM से 11:00 AM 🕚 तक खुली रहेंगी।
प्रधानाध्यापक
मदर डिवाइन पब्लिक स्कूल -
04 Apr 2026
Dear Parents 🙏
Considering the changing weather condition, school time is being changed from 06 April 2026 (Monday).
New school timing for the students will be from 07:30 AM to 11:30 AM.
